Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से 30 लाख नाम हटने की संभावना, आयोग ने किया सख्त निरीक्षण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक यह अनुमान अभी तक पूरे किए गए डिजिटाइजेशन के प्रतिशत के आधार पर है और पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है।

29 Nov 2025

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से 30 लाख नाम हटने की संभावना, आयोग ने किया सख्त निरीक्षण

कोलकाता, 29 नवंबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान हुए एन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन के आधार पर अनुमान लगाया गया है कि चुनाव आयोग करीब 30 लाख मृत, लापता और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाएगा। आयोग के आकलन के अनुसार लगभग 16 लाख नाम मृत मतदाताओं के हैं, जबकि बाकी लापता, डुप्लीकेट या दूसरे राज्यों में स्थाई रूप से चले जाने वाले मतदाताओं के हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक यह अनुमान अभी तक पूरे किए गए डिजिटाइजेशन के प्रतिशत के आधार पर है और पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम तक 6.73 करोड़ मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जो कि कुल सात करोड़ 66 लाख 37 हजार 529 मतदाताओं का लगभग 88 प्रतिशत है।

एक अधिकारी ने बताया कि हटाए जाने वाले मतदाताओं की सटीक तस्वीर नौ दिसम्बर को साफ होगी, जब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी।

इस बीच बूथ स्तर अधिकारियों यानी बीएलओ पर तृणमूल कांग्रेस और राज्य प्रशासन के दबाव की मिल रही लगातार शिकायतों के बीच चुनाव आयोग उनके समर्थन में सामने आया है। आयोग ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुभ्रता गुप्ता को विशेष प्रवेक्षक नियुक्त किया है, जो चल रहे एसआईआर की समीक्षा करेंगे। उनके साथ 11 अन्य आईएएस अधिकारी भी रहेंगे।

केंद्रीय प्रवेक्षकों की यह टीम पूरे एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी करेगी और अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजेगी। आयोग ने राज्य के डीजीपी राजीव कुमार और कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि बीएलओ को किसी तरह का दबाव या धमकी न दी जाए।

साथ ही आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को भी निर्देश दिया है कि राज्य के झुग्गी क्षेत्रों, ऊंची इमारतों और गेटेड सोसाइटीज में बूथ स्थापित करने से जुड़े दिशा-निर्देशों को पूरी तरह लागू किया जाए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से 30 लाख नाम हटने की संभावना,
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक यह अनुमान अभी तक पूरे किए गए डिजिटाइजेशन के प्रतिशत के आधार पर है और पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News